जयंत सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: एफएसएल रिपोर्ट में आरोपी विनोद की धमकी भरी आवाज की पुष्टि
बोकारो, जुलाई 24 -- हरला थाना क्षेत्र के बहुचर्चित जयंत सिंह अपहरण एवं हत्याकांड में जांच को निर्णायक मोड़ देने वाली फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट सामने आ गई है। रांची एफएसएल की जांच में यह पुष्टि हुई है कि हत्या से पहले जयंत सिंह को दी गई धमकी भरी ऑडियो क्लिप में सुनाई देने वाली आवाज मुख्य आरोपी विनोद कुमार उर्फ विनोद खोपड़ी की ही है। हरला पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी का वॉयस सैंपल लेकर धमकी भरे ऑडियो के साथ जांच के लिए एफएसएल रांची भेजा था। एफएसएल के सहायक निदेशक विवेक कुमार सिंह द्वारा जारी रिपोर्ट में दोनों आवाजों का मिलान होने की पुष्टि की गई है। इससे पुलिस जांच को मजबूत आधार मिला है और अदालत में आरोपों को सिद्ध करने में यह रिपोर्ट महत्वपूर्ण साक्ष्य मानी जा रही है।
पुलिस की जांच पुलिस के अनुसार, इस जघन्य हत्याक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.