पीलीभीत, जुलाई 21 -- पीलीभीत। समाधान आईपीटी अन्वेषिका के तत्वावधान में महान वैज्ञानिक जयंत विष्णु नारलीकर की जयंती पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने पोस्टर बनाकर प्रदर्शित किए। जाने जयंत विष्णु नारलीकर प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें इकरा, छवि और अलीफा ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कंपोजिट विद्यालय अशरफ खान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका यामिनी मिश्रा ने बताया कि जयंती विष्णु नारलीकर एक महान भौतिक विज्ञानी और खगोल शास्त्री थे। मुख्य रूप से ब्रह्मांड विज्ञान में अपना योगदान दिया। सर फ्रेंड हायल के साथ मिलकर विकसित किए गए हायल नारनीलकर सिद्धांत दिया। विज्ञान के क्षेत्र में सेवाओं को देखते हुए पद्मभूषण, पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने विज्ञान में सीखने के महत्व को दर्शाते हुए मा...