जयंत ने स्टेट रोलर स्केटिंग में जीते दो रजत पदक
कानपुर, जुलाई 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता विकास नगर स्थित जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र जयंत त्रिपाठी ने ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में दो रजत पदक जीते। कक्षा 11-डी के छात्र जयंत त्रिपाठी ने अंडर-17 बालक वर्ग की टॉय इनलाइन 500 मीटर और टॉय इनलाइन 1000 मीटर स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में रजत पदक जीता। विद्यालय के अन्य खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। कक्षा 7 के आर्यन सिंह व यश कुमार यादव और कक्षा 8 के मयंक साहू ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम मैनेजर विशाल यादव रहे। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्या डॉ. नमिता गुप्ता, आलोक द्विवेदी, सुशील शुक्ला, आशुतोष सत्यम झा व कुलदीप कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- अभय ने एक स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.