जयंत चौधरी पर टिप्पणी को लेकर रालोद में उबाल
मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की कथित टिप्पणी पर रालोद कार्यकर्ताओं में रोष है। कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी को राजनीतिक मर्यादा के विपरीत बताते हुए नाराजगी जताई। रालोद महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा चौधरी ने कहा कि जयंत चौधरी देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे में उनके बारे में इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक सफर भी चौधरी चरण सिंह की विचारधारा और किसान राजनीति से जुड़ा रहा है। अनुपमा चौधरी ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी से बचना चाहिए। यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रालोद छात्र सभा ने फूंका पुतला रालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.