नई दिल्ली, अगस्त 7 -- यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी को बड़ा झटका लगा है। रालोद के यूपी अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी रामाशीष राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे में उन्होंने अपनी ही पार्टी की नीतियों पर इशारों में कई आरोप लगाए हैं। किसानों और नौजवानों की बात कहते हुए उनकी समस्याओं को उठाया है। जय प्रकाश नारायण औऱ अटल बिहारी वाजपेयी के अह्वानों की चर्चा करते हुए लिखा कि आज संविधान, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे प्रहार से लोकतंत्र खतरे में है। रामाशीष राय इससे पहले भारतीय युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं। कहा जा रहा है कि वह समाजवादी पार्टी में जा सकते हैं। अगला विधानसभा चुनाव भी लड़ने की तैयारी है।व्यवस्था परिवर्तन का सपना आज भी अधूरा रामाशीष ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि म...