बागपत, मार्च 20 -- बड़ौत। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का पता चलते ही रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप चला है। छपरौली विधायक ने केंद्र सरकार से जयंत चौधरी को जैड श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। दरअसल, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। जयंत चौधरी के पीए विश्वेन्द्र शाह ने तुगलक रोड थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें जासूसी किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बागपत जनपद में रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रोष पनप गया। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। छपरौली विधायक डा. अजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.