शामली, मई 26 -- शामली। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आगामी दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को रालोद नेताओं और विधायकों ने डीआईओएस के साथ निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि आगामी 9 जून को केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का शामली दौरा प्रस्तावित है। इसी को लेकर विधायक निधि से बनाए जा रहे केंद्रीय विद्यालय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली, रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली तथा डीआईओएस ऐश्वर्या जायसवाल मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान नेताओं ने विद्यालय के कक्षों, परिसर एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने गर्मी को देखते हुए कक्षों में पंखों की पर्...