सहारनपुर, अगस्त 30 -- गंगोह। रामपुर मनिहारान में तीन सितंबर को प्रस्तावित रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की और अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। हाजी सलीम के आवास पर पहुंचे सांसद का समर्थकों ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चंदन सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा-रालोद गठबंधन किसान, मजदूर और सर्वसमाज के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में है। इस दौरान प्रदेश सचिव चौ. धीर सिंह, जिलाध्यक्ष शाहजमां, शहजाद राणा, पंकज चौधरी और हाजी नदीम मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: तीन सितंबर को रामपुर मनिहारान में रालोद की स्वाभिमान रैली

हिंदी हिन्दुस्ता...