जयंत चौधरी की 28 जून की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
शामली, जून 20 -- राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की 28 जून को काबड़ौत में प्रस्तावित जनसभा को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली ने की। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनसभा को ऐतिहासिक, भव्य एवं अभूतपूर्व बनाने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कहा कि जयंत चौधरी की प्रस्तावित जनसभा क्षेत्र के किसानों, युवाओं, मजदूरों और आमजन की आकांक्षाओं की आवाज बनेगी। जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता जनसभा की सफलता के लिए अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाए। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि यह जनसभा क्षेत्र के विकास, किसानों के सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.