शामली, मार्च 28 -- शामली। आर्य जाट महासभा शामली के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी की सुरक्षा मजबूत किए जाने की मांग को लेकर डीएम के प्रतिनिधि एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भारत सरकार एवं पश्चिम बंगाल सरकार से मांग की गई कि जयंत चौधरी को मिली कथित जान से मारने की धमकी को गंभीरता से लेते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए तथा धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि गत 22 मार्च को आयोजित बैठक में इस मुद्दे पर गहरी चिंता व्यक्त की गई थी। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी किसानों, मजदूरों और युवाओं के हितों के लिए कार्य करने वाले ईमानदार एवं निर्भीक नेता हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में आर्य जाट महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.