जयंत चौधरी का गन्ना किसानों पर नया दांव, नियंत्रण आदेश वापस कराने का दावा
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद), जून 4 -- राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास तथा उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के गढ़ मुरादाबाद में 'विजय संकल्प रैली' के जरिए मिशन 2027 का शंखनाद कर दिया। रैली को संबोधित करते हुए जयंत ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों और नौजवानों के हितों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा गन्ना नियंत्रण संशोधन मसौदे को रद्द किए जाने का हवाला देते हुए इसे किसानों की सामूहिक आवाज की जीत बताया। सनातन धर्म इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान में आयोजित रैली में सबसे बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए जयंत चौधरी ने गन्ना नियंत्रण संशोधन मसौदे का जिक्र किया। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने बीती 20 अप्रैल को यह मसौदा पटल पर रखा था। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.