बागपत, फरवरी 25 -- दोघट कस्बे में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यूएस ट्रेड डील को लेकर सरकार किसानों से वार्ता करते हुए फायदे-नुकसान गिनवाएं। प्रथम दृष्टया यह डील किसान विरोधी दिखाई दे रही है। जयंत चौधरी को लेकर उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार का आदमी, तीन पीढ़ियों से हम एक दूसरे के साथ है। दोघट कस्बे में बुधवार को राजेंद्र चौधरी के आवास पर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि किसानों के साथ बैठक कर सरकार प्रस्तावित यूएस ट्रेड डील के फायदे और नुकसान गिनाए। उन्होंने यूएस ट्रेड डील की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी की शुरुआत से करते हुए इसे देश और किसानों के लिए खतरनाक बताया। उन्होंने सरकार से अपील की कि अमेरिका के साथ किसी भी तरह का समझौता करने से पहले किसानों की राय जरूर ली जाएं। सर...