बागपत, मई 2 -- बालैनी। बालैनी में होने वाली चौधरी जयंत सिंह की संकल्प सिद्धि आभार सभा को लेकर तैयारियां लगभग पूरेी हो चुकी हैं। कार्यक्रम आयोजक रालोद नेता अभयवीर यादव ने बताया की रविवार को रोलोद अध्यक्ष व केन्द्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी बालैनी के श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के मैदान में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का शिलान्यास एवं भूमि पूजन करेंगे। बालैनी में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की सांसद निधि से बच्चों के दौड़ने के लिये सिंथेटिक रनिंग ट्रैक बनाया जाना है जिसको लेकर रविवार को बालैनी के श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में संकल्प सिद्धि आभार सभा रखी गई है। अभयवीर यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये शनिवार को क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का दौरा कर ग्रामीणो से कार्यक्रम में पहुँचने की अपील की। यह भी पढ़ें- आज बालैनी आएंगे रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी, मेरठ से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.