बिजनौर, मार्च 24 -- बिजनौर। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी देने पर राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लव कुश कुमार फौजी के नेतृत्व में फौजियों ने इस घटना पर आक्रोश प्रकट करते हुए गृहमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन प्रिंस कुमार एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लवकुश कुमार फौजी ने उच्च स्तरीय जांच करके धमकी देने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देनेवालों में प्रमोद फौजी, सत्येंद्र कुमार, कैलाश सिंह, सुनील कुमार फौजी, ब्रजवीर सिंह आर्य, युवराज चौधरी एवं जितेश कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.