जयंत की RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष बने ऐश्वर्य राज सिंह; यूपी चुनाव से पहले पार्टी में बड़ा बदलाव
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 8 -- जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोक दल ( रालोद) का प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह को बनाया गया है । प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से डा. रामाशीष राय ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल पार्टी ने रिक्त पद पर नए प्रदेश अध्यक्ष की तैनाती कर दी है । अब यह पार्टी में संगठन का नए सिरे से विस्तार करेंगे। वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव में इनकी रणनीतिक कुशलता की परीक्षा होगी । पार्टी से युवाओं व किसानों को जोड़ने के लिए अभियान को और धार देना होगा । मालूम हो कि पिछले दिनों पार्टी ने अनुपम मिश्रा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया था ।कौन हैं ऐश्वर्य राज सिंह? राष्ट्रीय लोकदल ने युवा और बस्ती के राजपरिवार से संबंध रखने वाले ऐश्वर्य राज सिंह को पार्टी का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत ऐश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.