उन्नाव, अप्रैल 10 -- अचलगंज, संवाददाता। 14 अप्रैल को होने वाली बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह को श्रद्धा एवं शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए शुक्रवार को थाना परिसर में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें थानाध्यक्ष ब्रजेश शुक्ल ने बताया कि क्षेत्र में 20 गांवों में बाबा साहब की मूर्तियां स्थापित है। यहां पर होने वाले आयोजनों को लेकर विस्तृत प्रकाश डाला गया। क्षेत्र के वैसेना, दौलतपुर, बाबाखेड़ा, पोटरिहा, अजरयलखेड़ा, गणेशखेड़ा, कोरारी, दरियाईखेड़ा, बेथर इटौली, सराय, टिकौली, पडरीखुर्द, बडौरा समेत कुल बीस स्थानों पर मूर्तियां स्थापित है। जिनमें कोरारी कलां में बाइक रैली व पडरीखुर्द में रात कार्यक्रम होते हैं। आयोजकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि डीजे पर कोई आपत्ति जनक गाने न बजने पाए। इस मौके पर बालेश्वरी, बच्चू, अरुण कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.