समस्तीपुर, अप्रैल 11 -- शिवाजीनगर। प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को जयंती सह नामांकन अभियान सत्र 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के पोषक क्षेत्र से अभिभावकों को आमंत्रित किया गया था। जहां उन्हें बालिका शिक्षा के महत्व एवं विद्यालय की सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ रामजन्म सिंह द्वारा विद्यालय परिसर में पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं के लिए संचालित किया जा रहा है। ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं नि:शुल्क शिक्षा मिल सके। उन्होंने बताया कि विद्यालय में वर्ग 6 एवं वर्ग 9 में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, जिसके तहत पात्र छात्राओं का चयन किया जा रहा है। बीईओ ने...