जयंती समारोह में याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी
सासाराम, अगस्त 20 -- कोचस। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में समारोह आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा था। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, कंप्यूटर क्रांति को बढ़ावा देने और 18 वर्ष की उम्र में युवाओं को मताधिकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके योगदान को देश के लिए अमूल्य निधि बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी के आदर्शों और विचारों पर चलकर ही कांग्रेस को और मजबूत किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- राजीव गांधी की जयंती पर दुमका कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला कांग्रेस किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.