आरा, मार्च 15 -- पीरो, संवाद सूत्र डॉ राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाये जाने को लेकर जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव गरीब चेतना मंच के भोजपुर जिला संयोजक डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी ने लोगों को बताया कि 23 मार्च को आरा में जयंती समारोह मनाया जायेगा। उसी दिन क्रांतिवीर शहीद सुखदेव, शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु का शहादत दिवस भी मनाया जायेगा। कार्यक्रम में पीरो, तरारी और चरपोखरी से भी लोग आरा पहुंचेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...