अमरोहा, मई 27 -- गजरौला। भगवान श्रीदक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव समिति प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी व पूर्व विधायक हरपाल सिंह से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगामी 25 जुलाई को भगवान श्रीदक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा।समिति पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 35 हजार श्रद्धालु और सर्व समाज के लोगों की उपस्थिति रहेगी। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि यह महोत्सव समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू की गई हैं। यह भी पढ़ें- जयंती महोत्सव में सीएम को बुलाने के लिए सौंपा आमंत्रण पत्र इस दौरान डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति, डॉ. जगदेव सिंह प्रजापति, राजन...