मेरठ, फरवरी 2 -- दौराला। दौराला और लावड़ क्षेत्र में संत रविदास जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। हवन-पूजन, शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। दौराला में शिव मंदिर धर्मशाला में आयोजित हवन में आहुति देकर मनोकामना मांगी और संत रविदास की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान संजय, मुकेश, नरेश, अमित, अरविंद, संजीव, चांदवीर आदि रहे। समाजसेवी मुंशीराम के नेतृत्व में दौलतराम कालोनी मार्ग से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हाईवे सर्विसरोड से दौराला तिरंगा चौराहे तक निकाली गई। शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इस दौरान सत्यप्रकाश, हरेंद्र, भारतवीर, रजनीश आदि रहे। रुहासा गांव में रविदास जयंती पर भंडारा हुआ। मुख्य अतिथि एडवोकेट कपिल जाटव ने सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.