पटना, जनवरी 21 -- स्वतंत्रतता सेनानी स्व. लाल सिंह की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से राजकीय समारोह आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल सभागार में आयोजित समारोह में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदानों की चर्च की। उन्होंने कहा कि एकंगसराय थाने के बड़ी गोमहर गांव के स्व. लाल सिंह त्यागी चार बार विधायक, श्रीकृष्ण सिंह के समय बिहार के ग्रामीण विकास और पंचायती राज्य मंत्री थे। उन्होंने आंगारीधाम में कॉलेज, उच्च विद्यालय, एकंगसराय में प्रखंड की स्थापना, हिलसा, इस्लामपुर, खुदागंज और एकंगसराय में 33केवी पावर सब स्टेशन की स्थापना कराई। मौके पर उनके परिवारजन पुत्र डॉ. प्रकाश सिन्हा, पुत्रवधु डॉ. सोनालिका सिन्हा, डॉ. आलोक, डॉ. राकेश, ई. साकेत कुमार को भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया...