जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी को किया याद
मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मुरौल। अब्दुलपुर रैनी गांव स्थित साहित्य सदन में मंगलवार को कवि सह स्वतंत्रता सेनानी मोहन ठाकुर की 100वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, सेवानिवृत्त शिक्षक शंभू मोहन ठाकुर को 75वीं जयंती पर याद किया गया। वक्ताओं ने दोनों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। हनुमान आराधना एवं सुंदरकांड का पाठ किया गया। पूर्व प्राचार्य डॉ. राम इकबाल शर्मा, भाजपा नेता अर्जुन राम, प्रभात मोहन ठाकुर, डॉ विश्वंभर ठाकुर, संतोष कुमार, विजय कुमार पाठक आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.