चक्रधरपुर, जनवरी 4 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम पंपरोड चक्रधरपुर में शनिवार को सावित्री वाई फुले की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम की प्रारंभ प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान ने सावित्री वाई फुले की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया। मौक़े पर सभी ने सावित्री बाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर सौभीक घटक ने भी सावित्री बाई फुले की जीवनी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में जय श्री दास, मीना कुमारी, भारती कुमारी, चांदनी जोंको, जयंती तांती का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.