मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर। कुढ़नी के  केरमा में सम्राट अशोक की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा राजद नेता शंकर कुशवाहा ने कहा कि अखंड भारत के निर्माता के रूप में सम्राट अशोक को जाना जाता है। भारतीय इतिहास में अशोक पहला शासक थे, जिनके हस्तलिखित एवं मौलिक अभिलेख प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बौद्ध धर्म को राजधर्म एवं ब्राह्मीलिपि को राजकीय लिपि घोषित किया।   

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...