मऊ, अक्टूबर 3 -- मऊ, संवाददाता। महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर देश को बर्बाद होने से बचाने के लिये, की मांग को लेकर सभ्य भारत मिशन व आम नागरीकों के द्वारा बालनिकेतन फाटक पर सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शांति और सद्भाव का संदेश देने के साथ-साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया। ​कार्यक्रम स्थल पर लगे बैनरों और पोस्टरों पर शान्ति सद्भाव जिन्दाबाद, महात्मा गांधी अमर रहें और लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें के नारे अंकित थे। सभ्य भारत मिशन के संयोजक राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि देश के आजादी के संघर्षों के अमर शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए व देश को नफरती हिंसा से बचाने के लिए अपना जीवन कुर्बान करने के लिए तैयार हूं। यह भी पढ़ें- Mau News: गांधी जयंती भाग एक...जिले ...