देवरिया, मार्च 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के देवरिया- बरहज मार्ग स्थित एक मैरेज हाल में रविवार को समाजवादी पार्टी ने कांशीराम की जयंती मनाई। कार्यक्रम की शुरूआत सपा नेताओं ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती रहे।मुख्य अतिथि ने कहा कि कांशीराम ने दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज को राजनीतिक भागीदारी और सम्मान दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह भारतीय लोकतंत्र में मील का पत्थर है। आज देश में सामाजिक न्याय और संविधान की मूल भावना को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं, ऐसे समय में कांशीराम साहब के विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।उन्होंने कहा कि उनकी बढ़ती ताकत को कमजोर करने के लिए कुछ लोगों ने अनेक प्रयास किए, लेकिन समाजवादी आंदोलन के ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.