वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी। जिला समाजवादी पार्टी के अर्दली बाजार स्थित कार्यालय में सोमवार को सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर हुई गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने की। संचालन संतोष यादव ने किया। प्रदीप मौर्य, रामसिंह यादव, गोपाल पांडेय, हीरू यादव, बौद्ध अवधेश अंबेडकर, अखिलेश यादव, डॉ.नंदलाल कन्नौजिया, विनोद शुक्ला आदि ने विचार व्यक्त किए। वहीं, सपा की महानगर इकाई ने भी फूलन की जयंती मनाई। भेलूपुर स्थित कार्यालय में इस अवसर पर महानगर सचिव जाहिद नासिर की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी हुई। सभी ने फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उनके जीवन संघर्ष पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- Varanasi News: सपा ने फूलन देवी की जयंती मनाई इस मौके पर अजहर अली सिद्दीकी, रजत वाल्मीकि, पकलाम आजाद, विवेक जोसेफ, रितेश केशरी, राजेश याद...