मेरठ, फरवरी 2 -- हस्तिनापुर। नगर में संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई है। संत गुरु रविदास आश्रम पर आयोजित कार्यक्रम में महंत मनोज दास ने छूआछूत को मिटाने के लिए संत रविदास द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी महिमा का गुणगान भी किया गया। पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार ने कहा कि महापुरुषों के जीवन से हमें भाईचारा कायम रखने की सीख मिलती है। भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर राजकुमार,, सुंदर, जितेंद्र, राजेश,, बलराम,, इकबाल,, सूरज आदि रहे। वहीं, संत रविदास आश्रम पर संत विजय ज्ञान दास महाराज ने पूजा अर्चना और यज्ञ का आयोजन कराया। कहा कि इस स्थान पर ग्यारह वर्ष बाद पूजा अर्चना की जा रही है। इस मौके पर सुनील,, वैभव, जोनी, भागमल, सुंदर, सचिन आदि लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.