पलामू, अप्रैल 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के बाईपास रोड रेड़मा में संचालित डॉ भीमराव अंबेडकर छात्रावास परिसर में छात्रावास अधीक्षक प्रो. अजय राम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 14 अप्रैल को भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर पर छात्रावास परिसर से शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन अनुराग कुमार ने किया। छात्रावास प्रांगण में आयोजित बैठक में जयंती समारोह को ऐतिहासिक और आकर्षक बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से शोभायात्रा का रूट चार्ट तैयार किया गया। जिसके तहत शोभा यात्रा मेदिनीनगर शहर के प्रमुख चौक चौराहे से होते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क तक जाएगी। जयंती के पूर्व संध्या पर गाजे बाजे के साथ कैंडल मार्च भी निकाली जाएगी। अनुराग कुमार भारती ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, समानता और जागरूकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.