बलिया, मई 11 -- बलिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जिले के प्रथम कलक्टर शेरे बलिया चित्तु पांडेय की 131वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा स्थल पर सभी दलों सामाजिक कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता एवं छात्र और छात्रनेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। यह भी पढ़ें- शहीद मंगल पांडेय की जीवनी कोर्स में शामिल होसम्मान इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि चित्तु पांडे ने न केवल बलिया को आजाद कराया बल्कि गुलामी की जंजीरों में जकड़े पूरे भारत के स्वतंत्रता की लड़ाई को एक उम्मीद और प्रेरणा प्रदान किया, जिसके कारण देश में स्वतंत्रता का आंदोलन उग्र होने लगा और बलिया 19 अगस्त 1942 में ही आजाद हो गया। धनंजय सिंह बिसेन और जिला पंचायत सदस्य मिंटू खान ने एक स्वर में कहा कि बागी बलिया के आजादी के नायक सदस्य चित्तु पांडे हम सभी नौ...