प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज, संवाददाता। सिंधी समाज की ओर से अमर शहीद संत कंवर राम साहब की जयंती सोमवार को लूकरगंज में मनाई गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने डीएसएस ग्राउंड स्थित चौराहे पर संत कंवर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। संयोजक विजय पुर्सवानी ने कहा कि संत कंवर राम सेवा सादगी और समानता के प्रतिमूर्ति थे। 39 वर्ष की आयु में सिंध प्रांत में उनकी हत्या कर दी गई थी।रमेश अंदानी, धर्मपाल मदनानी, बलराम बजाज, कन्हैया रायचंदानी, अनिल करमचंदानी, हरीश लखमानी, पं. मनीष शर्मा, इंदर मध्यान, करण वालेचा, गोपाल दास केसवानी, विजय चंदानी, प्रतीक आयलानी, परसराम पमनानी, महेश संतानी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.