रिषिकेष, दिसम्बर 26 -- डोईवाला में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और क्रांतिकारी चेतना के अमर प्रतीक शहीद ऊधम सिंह कांबोज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती पर शहीद को श्रद्धांजलि देकर याद किया गया। वक्ताओं ने शहीद उधम सिंह के जीवन और सघर्ष से लोगों को अवगत कराया। शुक्रवार को बुल्लावाला स्थित शहीद स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आम लोगों ने शहीद ऊधम सिंह कांबोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन साहस, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जलियावाला बाग नरसंहार का बदला लेकर शहीद ऊधम सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत को यह संदेश दिया कि भारत का स्वाभिमान कभी दबाया नहीं जा सकता। ऐसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.