मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- सरैया। जैतपुर चौक पर सोमवार को पूर्व विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उषा सिन्हा के पति वीरेंद्र कुमार सिंह को 83वीं जयंती पर याद किया गया। उनकी आदमकद प्रतिमा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री उषा सिन्हा, कांग्रेस नेता अनुनय सिन्हा ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने वीरेंद्र सिंह के सार्वजनिक जीवन और उनके कार्यकाल में किए गए विकासात्मक व जनहितकारी कार्यों के बारे में बताया। मौके पर समाजसेवी शशिभूषण राय, राकेश कुमार सिंह, भरत चौधरी, हरिकिशोर साह, संजीत कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.