मुरादाबाद, जून 11 -- मुरादाबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर ने अमर क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। सभा का आरंभ बिस्मिल के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व, राष्ट्र भक्ति तथा बलिदान का स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओें काकोरी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर राम प्रसाद बिस्मिल के नाम पर रखने की मांग की। सभा में डा. प्रदीप शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, विमलेंद्र विमल, राम प्रकाश शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, अमित शर्मा, राजू शर्मा, सुधांशु कौशिक, विवेक पांडे, प्रवीण शर्मा, अभिषेक चतुर्वेदी, शुभ शर्मा शामिल रहे। यह भी पढ़ें- पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर श्रद्धांजलि दी यह भी पढ़ें- क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर याद किए गए...