जयंती पर रघुवंश बाबू की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग
मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर। सादगी व स्वच्छ राजनीतिज्ञ और समाजवादी चिंतक पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह की 80 वीं जयंती पर शनिवार को माड़ीपुर में भावपूर्ण समारोह आयोजित किया गया। रघुवंश-कर्पूरी विचार मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. देवव्रत अकेला ने किया। उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर डॉ. रघुवंश के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शहर में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने और भारत रत्न देने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम में साहू भूपाल भारती, बिहार रक्षा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर, शिवशंकर पंडित, संजय कुमार सिंह, अनवर आजाद, कामेश्वर सिंह, नितेश कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हाजीपुर में डॉ. रघुवंश प्रसाद की 80वीं जयंती मनाई गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.