लोहरदगा, फरवरी 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल लोहरदगा में शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री और स्वतंत्र भारत की उत्तरप्रदेश प्रथम महिला राज्यपाल स्वर कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती महिला दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन करने के उपरांत विद्यालय के प्राचार्य एस के झा ने कहा कि स्वर कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती महिला दिवस के रूप में संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया जाना महिलाओं के लिए सम्मान का प्रतीक है। वास्तव में सृष्टि काल से ही महिला श्रद्धा, सम्मान एवं शक्ति की प्रतिमूर्ति रही है। हमें हर परिस्थिति में महिलाओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रखना चाहिए यही सरोजिनी नायडू जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.