बेगुसराय, फरवरी 14 -- बीहट, निज संवाददाता। राष्ट्रकवि दिनकर के सुपुत्र साहित्यकार केदारनाथ सिंह को उनकी 88वीं जयंती पर लोगों ने शिद्द्त के साथ याद किया। सिमरिया स्थित दिनकर आवास पर शुक्रवार की देर शाम आयोजित कवि सम्मेलन में दर्जनाधिक कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों को गुदगुदाया। कवि सम्मेलन की शुरूआत में आकाशवाणी के संगीतकार सीताराम सिंह ने बटोही धीरे-धीरे गा को स्वरबद्ध सुनाकर श्राोताओं तो भावविभोर किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जनवादी लेखक संघ के राज्य सचिव विनिताभ ने अच्छे दिन के इंतजार, इंजतार ही रहा। दिन बरस गुजर गये इंतजार ही रहा सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। नालंदा से आये मशहूर मगही कवि जयराम देवसपुरी ने अपनी हास्य व्यंग्य रचना के जरिये लोगों को गुदगुदाया। दूसरे मगही कवि नरेन्द्र नेपुरिया ने श्रृंगार तथा शगुफ्ता ताजवर ने वीर रस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.