अररिया, मई 7 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी परिसर में इंद्रधनुष साहित्य परिषद की ओर से विश्व कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता बाल साहित्यकार हेमंत यादव ने की, जबकि मंच संचालन मनीष राज ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्व कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद टैगोर द्वारा रचित राष्ट्रगान 'जन गण मन' के सामूहिक गायन से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। इस अवसर पर सभाध्यक्ष हेमंत यादव, परिषद के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार झा, पूर्व प्रधानाध्यापक हरिशंकर झा, पूर्व प्रधानाध्यापक हर्ष नारायण दास, परिषद के संस्थापक सचिव विनोद कुमार तिवारी एवं उप सचिव अरविन्द ठाकुर ने रवीन्द्रनाथ टैगोर के व्यक्तित्व एवं कृतित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.