साहिबगंज, मई 9 -- साहिबगंज। विश्व कवि, महान साहित्यकार एवं नोबेल पुरस्कार विजेता कविगुरू रवीन्द्रनाथ टैगौर की जयंती शनिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में मनायी गयी। कार्यक्रम का आयोजन टैगोर विचार मंच परिवार के तत्वावधान में किया गया। जिसमें शहर के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर पारंपरिक स्वागत किया गया। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने गुरुदेव रबीन्द्रनाथ ठाकुर के साहित्य, शिक्षा, मानवता, राष्ट्रवाद एवं विश्वबंधुत्व के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को वर्तमान समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। यह भी पढ़ें- मानवता और संवेदना ...