जयंती पर याद किये गए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह
अररिया, सितम्बर 26 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को छुआपट्टी स्थित पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद के कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषि देव ने की। उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और उनका सादगीपूर्ण जीवन हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।फारबिसगंज विधानसभा मीडिया प्रभारी अमन रजा ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह देश के विकास और आर्थिक मजबूती के लिए किए गए अपने योगदान के कारण हमेशा याद किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.