अररिया, मई 3 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित दरोगी सिंह बजरंगबली मंदिर में पुजारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह के सानिध्य में देवर्षि नारद मुनि की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा भगवान विष्णु और नारद जी का विधिवत पूजन-अर्चना की गई। कार्यक्रम में मुन्ना ठाकुर को मंदिर के पुजारी द्वारा अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री ठाकुर एवं श्री तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दिन विष्णु भगवान के परम भक्त और प्रथम पत्रकार देवर्षि नारद मुनि का जन्म हुआ था। यह दिन ज्ञान, संवाद और संगीत के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- प्रथम संदेश वाहक नारद मुनि का जन्मदिन मनाया नारद जी अपनी वीणा की मधुरता से विष्णु जी का गुणगान करते हैं और 'नारायण-नारायण' का जाप करते हैं। नारद जी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.