भागलपुर, अगस्त 24 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  सामाजिक संस्था स्वाभिमान द्वारा स्थानीय सामुदायिक भवन चैती दुर्गा स्थान मोहनपुर नरगा में बिहार के स्वतंत्रता सेनानी चंपारण के नायक राजकुमार शुक्ल की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की। शुभारंभ राजकुमार शुक्ल के चित्र पर माल्यार्पण कर जवाहर लाल मंडल ने किया। मुख्य अतिथि आशुतोष कुमार आशीष ने कहा कि राजकुमार शुक्ल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। मौके पर प्रणव कुमार, जयप्रकाश साह, संतोष कुमार, चंदन कुमार, अजय शंकर, देवेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पं. राजकुमार शुक्ल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई यह भी पढ़ें- पंडित राजकुमार शुक्ल के संकल्प ने बदली देश की दिशा: सीपी सिंह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...