जयंती पर याद किए समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया
हरदोई, मार्च 23 -- हरदोई। समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी विचारधारा के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल ने की। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोहिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोहिया जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए "डॉ. राम मनोहर लोहिया अमर रहें" के नारे लगाए। वक्ताओं ने उनके विचारों और समाजवादी सोच को वर्तमान राजनीति में भी प्रासंगिक बताया। अध्यक्षता कर रहे अजय सिंह पाल ने कहा कि डॉ. लोहिया समाजवादी पार्टी के प्राण हैं और पार्टी उनके बताए रास्ते पर चल रही है। लोहिया एक युगपुरुष थे। उनके विचारों से प्रेरित होकर मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाई और अखि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.