बेगुसराय, फरवरी 1 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के बाबा हरिगिरिधाम मंदिर प्रांगण में रविवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इस मौके पर संत शिरोमणि रविदास के मंदिर में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। साथ ही, उनकी जीवनी व विचारों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। समाजसेवी सुशील सिंघानिया ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास का जन्म हिंदू कैलेंडर के आधार पर माघ माह की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। इसलिए हर साल माघ पूर्णिमा को रविदास जयंती मनाते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति के दयालु एवं परोपकारी व्यक्ति थे। उनका जीवन दूसरों की भलाई करने में और समाज का मार्गदर्शन करने में व्यतीत हुआ। मौके पर बाबा हरिगिरिधाम विकास समिति के सचिव लक्ष्मी नारायण मिश्र उर्फ प्यारे, हीरा राम, दिलीप कुमार ठाकुर, संजीव कुमार, गणपत, सैनी, सीतारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.