जयंती पर याद किए गये पंडित दीनदयाल उपाध्याय
सीतापुर, सितम्बर 25 -- सीतापुर, संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम विकास भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने की। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों व आदर्शों का स्मरण किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत हैं। उनके विचार हमें राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर कठोर परिश्रम करने की शक्ति प्रदान करते हैं। यह भी पढ़ें- Hajipur News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.