जयंती पर याद किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवमूर्ति दुबे
मिर्जापुर, जुलाई 27 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी शिवमूर्ति दुबे की 122 वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्श और त्याग आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलकर नैतिक मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि महापुरुषों के विचार और जीवन संघर्ष नई पीढ़ी को सही दिशा देते हैं। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल ने कहा कि शिवमूर्ति दुबे ने आजादी के आंदोलन के साथ ग्रामीण समाज के संगठन में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। कांग्रेस नेता छोटे खान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.