गढ़वा, अप्रैल 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी द्वारा संथाल विद्रोह के महानायक, अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती मनाई गई। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वीर शहीदों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान संथाल विद्रोह की ऐतिहासिक महत्ता और सिदो-कान्हू के अद्वितीय योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। उनके नेतृत्व में आदिवासी समाज ने अंग्रेजों के अत्याचारों के विरुद्ध जो संगठित संघर्ष किया, वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण और गौरवशाली अध्याय है। उनका दिया हुआ संदेश आज भी समाज में आत्मसम्मान, एकता और अधिकारों के प्रति जागरुकता का प्रतीक बना हुआ है। उक्त अवसर पर सचिव शरीफ अंसारी ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.