जहानाबाद, अप्रैल 14 -- हुलासगंज, निज संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रौशन कुमार ने की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रंधीर कुमार ने बाबा साहेब के जीवन और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए योगदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा दिया, जो आज भी देश की एकता और अखंडता का आधार है। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और सामाजिक समरसता तथा समानता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- किशनगंज: भाजपा नगर मंडल ने मनाई बाबा स...