बांदा, अप्रैल 1 -- बांदा। संवाददाता बबेरू के साथी गांव स्थित महाविद्यालय में बुधवार को योगीराज संत सियाराम महाराज की 154वीं जयंती मनाई गई। प्राचार्य व अनुयायियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल ने कहा कि संत सियाराम की शिक्षाओं को गीता प्रेस सहित कई प्रतिष्ठित प्रकाशनों ने देशभर में प्रसारित किया। मुंगी प्रसाद पटेल ने कहा कि उनकी शिक्षाओं को घर-घर पहुंचाना आज की जरूरत है। इस मौके पर डॉ. सदाशिव भारतीय, वरिष्ठ अधिवक्ता राममिलन सिंह पटेल, पीसी पटेल, कोदू प्रसाद, ओम प्रकाश, छेदीलाल, श्याम सुंदर पटेल, महेश, राम बहोरी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.